- जानकारी ढूंढना
- मीटिंग शेड्यूल करना
- टास्क पूरे करना.
जानें कि Google Chat में ऐप्लिकेशन कैसे काम करते हैं
Chat में किसी ऐप्लिकेशन से इंटरैक्ट करने पर, उस ऐप्लिकेशन को आपकी यह जानकारी दिख सकती है:
- ईमेल पता
- अवतार
- बुनियादी जानकारी (जैसे: आपका नाम)
वह ऐप्लिकेशन, चैट में मौजूद अन्य लोगों की सामान्य जानकारी देख सकता है. हालांकि, वह ऐप्लिकेशन उन लोगों का ईमेल पता या अवतार तब तक नहीं देख सकता, जब तक कि वे उसके साथ सीधे तौर पर इंटरैक्ट नहीं करते.
Google, कुछ ऐप्लिकेशन बनाता है और उन्हें मैनेज करता है. जैसे: Google Drive और Poll ऐप्लिकेशन.
तीसरे पक्ष के सॉफ़्टवेयर वेंडर, दूसरे ऐप्लिकेशन बनाते और उन्हें मैनेज करते हैं. अगर आपको तीसरे पक्ष के किसी ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल करना है, तो उस वेंडर की सेवा की शर्तों और निजता नीति की समीक्षा करें. इससे आपको यह जानकारी मिलेगी कि तीसरा पक्ष आपके डेटा का इस्तेमाल कैसे करता है.
अहम जानकारी:
- काम या स्कूल वाले खातों पर, आपका एडमिन आपके लिए ऐप्लिकेशन इंस्टॉल कर सकता है. इसके बाद, ये ऐप्लिकेशन आपको डायरेक्ट मैसेज भेज सकते हैं. ये ऐप्लिकेशन अनइंस्टॉल नहीं किए जा सकते. हालांकि, ऐप्लिकेशन पर होने वाली बातचीत की सूचनाएं पाने की सुविधा बंद की जा सकती है.
- अगर आप काम या स्कूल वाले खाते से बनाए गए Google Chat स्पेस के लिए बाहरी सदस्य हैं, तो आपके पास ऐप्लिकेशन जोड़ने, हटाने या उनसे इंटरैक्ट करने का विकल्प नहीं होगा.
अहम जानकारी:
- अपने संगठन की ज़रूरतों के हिसाब से ऐप्लिकेशन बनाने का तरीका जानें.
- ऐप्लिकेशन बनाने से जुड़े अपने संगठन के दिशा-निर्देश जानने के लिए, अपने Google Workspace एडमिन से संपर्क करें.
Chat ऐप्लिकेशन ढूंढना और इंस्टॉल करना
अहम जानकारी: अगर आपके पास ऑफ़िस या स्कूल वाला खाता है, तो आपका संगठन यह कंट्रोल करता है कि आपके लिए कौनसे ऐप्लिकेशन उपलब्ध हों.
- अपने कंप्यूटर पर, Google Chat या Gmail खोलें.
- इनमें से कोई विकल्प चुनें:
- नई चैट
ऐप्लिकेशन ढूंढें पर क्लिक करें.
- Chat के साइडबार में, ऐड-ऑन पाएं
पर क्लिक करें.
- नई चैट
- किसी ऐप्लिकेशन को खोजें या ब्राउज़ करें.
- कोई ऐप्लिकेशन चुनें.
- ऐप्लिकेशन के साथ सीधी बातचीत की सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए, इंस्टॉल करें पर क्लिक करें. इससे आपको ऐप्लिकेशन की सुविधाओं के साथ अलग-अलग इंटरैक्ट करने की अनुमति मिलेगी.
- इसके अलावा, किसी स्पेस में ऐप्लिकेशन जोड़ने और स्पेस के सभी सदस्यों को ऐप्लिकेशन की सुविधाओं का इस्तेमाल करने की अनुमति देने के लिए, स्पेस में जोड़ें पर क्लिक करें.
अहम जानकारी:
- Marketplace में जाकर कोई ऐप्लिकेशन ढूंढा और इंस्टॉल किया जा सकता है.
- ऐप्लिकेशन आपकी जगह तभी काम कर सकता है, जब ऐप्लिकेशन से प्रॉम्ट मिलने पर आपने उसे अपना Google खाता ऐक्सेस करने की अनुमति दी हो. अनुमति देने के लिए, प्रॉम्प्ट पर जाएं और अनुमति दें पर क्लिक करें. जानें कि आपके खाते से तीसरे पक्ष के ऐप्लिकेशन का ऐक्सेस कैसे हटाया जा सकता है.
- डायरेक्ट मैसेज में किसी ऐप्लिकेशन को अनइंस्टॉल करने के लिए, सबसे ऊपर, ऐप्लिकेशन के नाम
अनइंस्टॉल करें पर क्लिक करें. अगर आप ऑफ़िस या स्कूल वाला खाता इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपके पास उन ऐप्लिकेशन को अनइंस्टॉल करने की अनुमति नहीं है जो आपके एडमिन ने इंस्टॉल किए हैं.
किसी बातचीत या स्पेस में ऐप्लिकेशन जोड़ना
इंस्टॉल किए गए ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल, बातचीत और स्पेस में किया जा सकता है. किसी स्पेस में ऐप्लिकेशन जोड़ने पर, उसे ये अनुमतियां मिलती हैं:
- स्पेस के बारे में बुनियादी जानकारी पाना.
- स्पेस में मैसेज बनाना.
- अपने कंप्यूटर पर, Google Chat या Gmail खोलें.
- किसी बातचीत या स्पेस को चुनें.
- सबसे ऊपर, स्पेस के नाम या बातचीत में हिस्सा लेने वाले लोगों के नाम पर क्लिक करें.
- ऐप्लिकेशन और इंटिग्रेशन
ऐप्लिकेशन जोड़ें पर क्लिक करें.
- ऐप्लिकेशन का नाम डालें.
- एक या उससे ज़्यादा ऐप्लिकेशन चुनें.
- जोड़ें पर क्लिक करें.
अहम जानकारी:
- किसी स्पेस में ऐप्लिकेशन जोड़ने पर, उसे सिर्फ़ उन मैसेज का ऐक्सेस मिलता है जिनकी वजह से ऐप्लिकेशन ट्रिगर हुआ है. उसे स्पेस में मौजूद सभी मैसेज पढ़ने का ऐक्सेस नहीं मिलता.
- जिन ऐप्लिकेशन को मैसेज के पूरे कॉन्टेक्स्ट का ऐक्सेस चाहिए वे सिर्फ़ साफ़ तौर पर अनुमति मिलने पर ऐसा कर सकते हैं.
- किसी स्पेस में कोई ऐप्लिकेशन जोड़ने पर, वह ऐप्लिकेशन आपके ऐप्लिकेशन सेक्शन में इंस्टॉल हो जाता है.
- अब यह ऐप्लिकेशन आपके हर स्पेस में उपलब्ध होता है. साथ ही, यह Workspace के अन्य प्रॉडक्ट में भी उपलब्ध हो सकता है.
- ऐप्लिकेशन को बातचीत में मैन्युअल तरीके से न जोड़ें. किसी दूसरी बातचीत या स्पेस में ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल करने के लिए, स्पेस में ऐप्लिकेशन जोड़ें. इसके लिए, इन तरीकों का इस्तेमाल करें:
- @नाम या /नाम
- निर्देश
- काम के लिंक की झलक
किसी बातचीत या स्पेस से ऐप्लिकेशन हटाना
- अपने कंप्यूटर पर, Google Chat या Gmail खोलें.
- किसी बातचीत या स्पेस को चुनें.
- सबसे ऊपर, स्पेस के नाम या बातचीत में हिस्सा लेने वाले लोगों के नाम पर क्लिक करें.
- ऐप्लिकेशन और इंटिग्रेशन पर क्लिक करें.
- किसी ऐप्लिकेशन को हटाने के लिए, ज़्यादा विकल्प
स्पेस से हटाएं पर क्लिक करें.
सलाह:
- किसी बातचीत या स्पेस से ऐप्लिकेशन हटाने पर, वह सिर्फ़ उस बातचीत या स्पेस से हटता है. वह आपके ऐप्लिकेशन सेक्शन से नहीं हटता.
- ऐप्लिकेशन सेक्शन में जाकर, ऐप्लिकेशन को अनइंस्टॉल किया जा सकता है. इससे ऐप्लिकेशन, Workspace के अन्य प्रॉडक्ट से भी अनइंस्टॉल हो जाता है.
ऐप्लिकेशन को अनइंस्टॉल करना
- अपने कंप्यूटर पर, Google Chat या Gmail खोलें.
- बाईं ओर मौजूद साइडबार में, “ऐप्लिकेशन” में जाकर कोई ऐप्लिकेशन खोलें.
- सबसे ऊपर, ऐप्लिकेशन के नाम
अनइंस्टॉल करें पर क्लिक करें.
ऐप्लिकेशन के कमांड का इस्तेमाल करना
Google Chat में, तेज़ी से ऐप्लिकेशन से बातचीत करने के लिए, ऐप्लिकेशन के कमांड का इस्तेमाल करें. आपको कमांड याद रखने की ज़रूरत नहीं है. इसके बजाय, फ़ॉरवर्ड स्लैश / डालें या जोड़ें पर क्लिक करें.
बातचीत में इस्तेमाल किए जाने वाले ऐप्लिकेशन के कमांड निजी होते हैं. हालांकि, बातचीत में शामिल सभी लोगों को ऐप्लिकेशन के जवाब दिखते हैं.
- अपने कंप्यूटर पर, Google Chat या Gmail खोलें.
- किसी बातचीत या स्पेस को चुनें.
- जवाब देने वाले बॉक्स में, फ़ॉरवर्ड स्लैश
/डालें.- इसके अलावा, जवाब देने वाले बॉक्स की बाईं ओर, जोड़ें
पर क्लिक करें.
- इसके अलावा, जवाब देने वाले बॉक्स की बाईं ओर, जोड़ें
- टाइप करना शुरू करें और सूची से वह विकल्प चुनें जो आपके काम से मेल खाता हो.
- अगर कमांड के लिए ज़्यादा जानकारी की ज़रूरत है, तो जवाब वाले फ़ील्ड में अपना इनपुट टाइप करें. इसके बाद, कमांड को चालू करने के लिए Enter दबाएं.
- अगर कमांड के लिए ज़्यादा जानकारी की ज़रूरत नहीं है, तो उसे चालू करने के लिए उस पर क्लिक करें.
अहम जानकारी:
- ध्यान दें: अगर किसी बातचीत या स्पेस में पहले से कोई ऐप्लिकेशन मौजूद नहीं है, तो ऐप्लिकेशन को मैसेज करने पर वह जुड़ जाएगा.
-
कस्टम व्यवहार को लागू करने के लिए, एक आर्ग्युमेंट जोड़ें. आर्ग्युमेंट, कमांड को दिया जाने वाला एक अतिरिक्त इनपुट होता है.
ऐप्लिकेशन के लिए सहायता पाना
- अपने कंप्यूटर पर, Google Chat या Gmail खोलें.
- ऐप्लिकेशन की मदद से की गई कोई बातचीत खोलें या किसी ऐसे स्पेस पर जाएं जिसमें ऐप्लिकेशन जोड़ा गया हो.
- उपलब्ध कमांड देखें:
- ऐप्लिकेशन की मदद से की गई 1:1 बातचीत में, help डालें.
- स्पेस या ग्रुप वाली बातचीत में, @appname help डालें. यहां appname की जगह आपको ऐप्लिकेशन का नाम डालना होगा.