सुविधा की उपलब्धता
- इस सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए, Google Workspace की ज़रूरी शर्तें पूरी करने वाली सदस्यता का होना ज़रूरी है. Gemini की सुविधाओं और प्लान के बारे में जानें.
- यह सुविधा, भरोसेमंद टेस्टर के लिए बने हमारे प्रोग्राम, Google Workspace Experiments के ज़रिए भी इस्तेमाल की जा सकती है.
- जानें कि Google Workspace with Gemini के साथ किन भाषाओं का इस्तेमाल किया जा सकता है.
हर वीडियो में, ज़्यादा से ज़्यादा 50 वीडियो ऑब्जेक्ट और 50 ऑडियो ऑब्जेक्ट जोड़े जा सकते हैं. इन सीमाओं में बदलाव किया जा सकता है. Google Vids में स्टोरेज, ऑब्जेक्ट, और वर्शन इतिहास की सीमाओं के बारे में जानें.
ध्यान दें: यह सुविधा सिर्फ़ Vids की उन नई फ़ाइलों के लिए उपलब्ध है जिनमें बदलाव न किया गया हो और जिनका कोई नाम न हो.
ड्राफ़्ट वीडियो बनाना
Google Vids में, “वीडियो बनाने में मेरी मदद करो” सुविधा का इस्तेमाल करके Gemini की मदद से वीडियो बनाया जा सकता है. इसके लिए, कोई प्रॉम्प्ट डालने के बाद, वीडियो से संबंधित दस्तावेज़ जोड़ने के लिए “@” सिंबल टाइप करें. आपका अनुरोध और सभी संबंधित दस्तावेज़ सबमिट होने के बाद, Vids ये जनरेट करेगा:
- सुझाई गई एक आउटलाइन, जिसमें जनरेट किए गए टेक्स्ट के साथ सुझाए गए सीन दिखेंगे
- प्रॉम्प्ट में शामिल स्टॉक और/या फ़ाइलों से लिया गया मीडिया (इमेज, वीडियो, और संगीत)
- स्क्रिप्ट
- वॉइसओवर
सीन में ज़रूरत के हिसाब से वीडियो प्लेसहोल्डर सुझाए जाते हैं. इससे यह तय करने में मदद मिलती है कि अपनी वीडियो रिकॉर्डिंग कहां जोड़नी हैं.
- Google Vids में कोई नया वीडियो खोलें और खाली वीडियो को चुनें.
- सलाह: नया वीडियो फटाफट खोलने के लिए, ब्राउज़र के पता बार में
vids.newटाइप करें और Enter दबाएं.
- सलाह: नया वीडियो फटाफट खोलने के लिए, ब्राउज़र के पता बार में
- मेन्यू में, फ़ाइल
स्टोरीबोर्ड पर क्लिक करें.
- कोई प्रॉम्प्ट डालें या सुझाए गए प्रॉम्प्ट पर क्लिक करें.
- अपने वीडियो की आउटपुट क्वालिटी को बेहतर बनाने के लिए, इससे जुड़ी फ़ाइलें जोड़ी जा सकती हैं. जैसे, Drive में सेव की गई स्लाइड और PDF फ़ाइलें: इसके लिए,
@टाइप करके, फ़ाइल का नाम लिखें या सुझाई गई फ़ाइलों की सूची में से कोई फ़ाइल चुनें - सुझाव के तौर पर दिखने वाले नए प्रॉम्प्ट जनरेट करने के लिए, टेक्स्ट प्रॉम्प्ट की सूची के नीचे, शफ़ल करें
पर क्लिक करें.
- Google Slides फ़ाइल जोड़ने पर: वीडियो बनाने के लिए प्रॉम्प्ट लिखने का तरीका जानें
"वीडियो बनाने में मेरी मदद करो" सुविधा के लिए, प्रॉम्प्ट के सैंपल के बारे में जानें
Google Vids में, “वीडियो बनाने में मेरी मदद करो” सुविधा का इस्तेमाल करके वीडियो बनाने के लिए, प्रॉम्प्ट लिखने के कुछ तरीके यहां दिए गए हैं:
-
प्रॉम्प्ट लिखते समय:
बोलचाल की आम भाषा का इस्तेमाल करें - बोलचाल की भाषा में लिखें
- अपने विचारों को पूरे वाक्यों में बताएं
सटीक जानकारी दें - ज़्यादा से ज़्यादा जानकारी दें.
- काम के दस्तावेज़ अटैच करें. ऑडियंस, मकसद, और लक्ष्य के बारे में बताने के लिए, @ सिंबल और पूरी जानकारी देने वाले प्रॉम्प्ट इस्तेमाल करें.
बातचीत की तरह लिखें - अगर आपको उम्मीद के मुताबिक नतीजे नहीं मिलते हैं या लगता है कि उनमें सुधार की गुंजाइश है, तो अपने प्रॉम्प्ट में थोड़ा बदलाव करें.
- बेहतर नतीजे पाने के लिए, फ़ॉलो-अप प्रॉम्प्ट का इस्तेमाल करें. साथ ही, प्रॉम्प्ट की फिर से समीक्षा करें और बेहतर बनाने की प्रोसेस को दोहराएं.
-
Gemini for Google Workspace का इस्तेमाल करके, अपने बेहतरीन आइडिया को हकीकत में बदलने के तरीके के बारे में ज़्यादा जानें. काम के लिए जनरेटिव एआई का इस्तेमाल करने के बारे में सलाह और असल ज़िंदगी से जुड़े उदाहरण पाएं.
“@-फ़ाइल का इस्तेमाल करके, एक ऐसा वीडियो बनाओ जो एक्ज़ीक्यूटिव को चौथी तिमाही के हमारे प्रॉडक्ट रोडमैप के बारे में जानकारी दे. यह वीडियो ऐसा हो जिससे कंपनी की लीडरशिप को पता चले कि साल के आखिर तक तय लक्ष्यों को हासिल करने के लिए, आने वाले समय में कौनसी योजनाओं और रणनीतियों पर काम किया जाएगा."
“@-फ़ाइल का इस्तेमाल करके, एक ऐसा वीडियो बनाओ जिसमें आने वाले समय में ऑफ़िस दूसरी जगह शिफ़्ट होने से जुड़ी प्रक्रिया की जानकारी दी गई हो. इस वीडियो को उन सभी कर्मचारियों के साथ शेयर किया जाएगा जिन पर इस बदलाव का असर पड़ेगा, ताकि वे इसके लिए तैयार हो सकें."
“@-फ़ाइल का इस्तेमाल करके, एक ऐसा वीडियो बनाओ जिसमें समुद्री शैवाल वाली ईको-फ़्रेंडली पैकेजिंग की हमारी नई प्रॉडक्ट लाइन के बारे में बताया गया हो. इसे खाने-पीने की चीज़ें बनाने वाली उन कंपनियों के साथ शेयर किया जाएगा जो हमारे संभावित ग्राहक हैं.”
“@-फ़ाइल का इस्तेमाल करके, एक ऐसा वीडियो बनाओ जिसमें कर्मचारियों को अपनी परफ़ॉर्मेंस के आकलन की रिपोर्ट सबमिट करने की बात याद दिलाई गई हो. यह प्रोसेस ज़रूरी है, इसलिए इस वीडियो को कंपनी के सभी कर्मचारियों के साथ शेयर किया जाएगा.”
“@-फ़ाइल का इस्तेमाल करके, ऐसा वीडियो बनाओ जिसमें प्रॉडक्ट के नए अपडेट इस्तेमाल करने के लिए बढ़ावा दिया गया हो. इस वीडियो को हमारे संगठन की ग्राहक सेवा टीमों के साथ शेयर किया जाएगा. इससे हमारे प्रॉडक्ट के संभावित ग्राहकों को नई सुविधाएं आज़माने के लिए प्रेरित किया जाएगा.”
- इमेज और GIF जैसे विज़ुअल का विश्लेषण किया जाता है, ताकि इन्हें फिर से इस्तेमाल किया जा सके और मिलते-जुलते सीन में शामिल किया जा सके.
- चुनिंदा स्लाइड इंपोर्ट की जा सकती हैं. इनमें शेप और GIF जैसे ऑब्जेक्ट शामिल हो सकते हैं.
-
- अपने वीडियो की आउटपुट क्वालिटी को बेहतर बनाने के लिए, इससे जुड़ी फ़ाइलें जोड़ी जा सकती हैं. जैसे, Drive में सेव की गई स्लाइड और PDF फ़ाइलें: इसके लिए,
- आगे बढ़ें पर क्लिक करें.
- आउटलाइन जनरेट होने के बाद, इसमें बदलाव करने के लिए, हर सीन को दिखाने वाली टाइल अपडेट करें.
- सीन के प्रॉम्प्ट में बदलाव करने के लिए, सीन के टाइटल टेक्स्ट पर क्लिक करें.
- किसी टाइल को हटाने के लिए, मिटाएं
पर क्लिक करें.
- नीचे एक नई टाइल जोड़ने के लिए, जोड़ें
पर क्लिक करें.
- प्रॉम्प्ट को फिर से लिखने के लिए, नया प्रॉम्प्ट टाइप करें
नई आउटलाइन जनरेट करने के लिए, फिर से कोशिश करें पर क्लिक करें.
- आउटलाइन जनरेट होने के बाद, अपने वीडियो के लिए कोई डिज़ाइन चुनें:
- सैंपल की झलक देखने के लिए, किसी डिज़ाइन पर कर्सर घुमाएं.
- जिस डिज़ाइन को चुनना है उस पर क्लिक करें.
- पुष्टि करने के लिए, ड्राफ़्ट वीडियो बनाएं पर क्लिक करें.
- वीडियो बनाने के बाद, इसमें बदलाव किया जा सकता है या इसे पसंद के मुताबिक बनाया जा सकता है.
एआई से जनरेट किए गए वीडियो में बदलाव करना या इसे पसंद के मुताबिक बनाना
वीडियो बनाने के बाद, जनरेट की गई स्क्रिप्ट या वॉइसओवर की समीक्षा की जा सकती है या इनमें बदलाव किया जा सकता है. साथ ही, मीडिया प्लेसहोल्डर में पसंद के मुताबिक बदलाव किए जा सकते हैं.
जनरेट की गई स्क्रिप्ट या वॉइसओवर की समीक्षा करना या इनमें बदलाव करना- वॉइसओवर साइड पैनल खोलने और जनरेट की गई स्क्रिप्ट देखने या इसमें बदलाव करने के लिए, वॉइसओवर पर क्लिक करें.
- “वीडियो बनाने में मेरी मदद करो” सुविधा का इस्तेमाल करने पर, हर सीन के लिए स्क्रिप्ट और वॉइसओवर जनरेट किया जाता है. इनमें बदलाव करने के लिए, आपको हर ऑडियो ऑब्जेक्ट को बदलना होगा. किसी सीन में अपना ऑडियो जोड़ने के लिए:
- आपको जिस सीन से आवाज़ हटानी है उसका वॉइसओवर ऑडियो ट्रैक मिटाएं.
- मैन्युअल तरीके से या एआई का इस्तेमाल करके नया वॉइसओवर जोड़ें. वॉइसओवर जनरेट करने के लिए, वॉइसओवर साइड पैनल में मौजूद कॉन्टेंट का इस्तेमाल किया जाता है. Google Vids में स्क्रिप्ट और वॉइसओवर जनरेट करने का तरीका जानें.
आपको अपने वीडियो में मीडिया प्लेसहोल्डर दिख सकते हैं.
- बड़े मीडिया प्लेसहोल्डर में “अपना मीडिया जोड़ें” टैग शामिल होता है. इसकी जगह अपनी मीडिया फ़ाइल इस्तेमाल की जा सकती हैं.
- ज़रूरी नहीं: इन प्लेसहोल्डर में मौजूद मीडिया की जगह, अपनी मीडिया फ़ाइल इस्तेमाल करने के लिए, कोई वीडियो चुनें
पर क्लिक करें. ऐसा करने पर, एक ड्रॉप-डाउन मेन्यू खुलेगा जिसमें ये विकल्प होंगे:
अपलोड करें
कोई इमेज जनरेट करें
कोई वीडियो जनरेट करें
मेरा मीडिया
स्टॉक मीडिया
- कोई रिकॉर्डिंग जोड़ने और रिकॉर्डिंग स्टूडियो से कोई मीडिया शामिल करने के लिए, रिकॉर्डिंग
पर क्लिक करें.
- प्लेसहोल्डर में पहले से मौजूद मीडिया को ही बनाए रखने के लिए, वीडियो सेव करें
पर क्लिक करें.
Gemini से मिलने वाले सुझावों से जुड़ी जानकारी
- Gemini से मिलने वाले सुझाव, Google की राय से अलग हो सकते हैं. इसलिए, Google को इन सुझावों के लिए ज़िम्मेदार नहीं मानना चाहिए.
- मेडिकल, कानूनी, वित्तीय या अन्य पेशेवर सलाह के लिए, Gemini पर भरोसा न करें.
- Gemini से मिलने वाला सुझाव गलत या आपत्तिजनक हो सकता है. आपके सुझाव, शिकायत या राय से Gemini को बेहतर और सुरक्षित बनाने में मदद मिलती है.
- एंटरप्राइज़ के असली उपयोगकर्ता इसे आज़माकर, इसके बारे में सुझाव, शिकायत या राय भेज सकते हैं या इसकी शिकायत कर सकते हैं. असली उपयोगकर्ताओं को यह सूचना दी जाती है कि सुझाव, शिकायत या राय में निजी, संवेदनशील या गोपनीय जानकारी न दें.
- जनरेट की गई इमेज, सिर्फ़ Google Docs, Slides, और Vids में इस्तेमाल की जा सकती हैं.
- Vids में Gemini से जनरेट की गई इमेज, आपकी कल्पनाओं को आकार देने में मदद करती है. यह ज़रूरी नहीं है कि जनरेट की गई इमेज, असलियत को दिखाती हो.
इस सुविधा के बारे में सुझाव/राय देना या शिकायत करना
- इस सुविधा से जनरेट किए गए जवाब के बारे में सुझाव/राय देने या शिकायत करने के लिए,
पर क्लिक करें और दिए गए निर्देशों का पालन करें.
- इस सुविधा के बारे में सामान्य सुझाव/राय देने या इसकी शिकायत करने के लिए, सबसे ऊपर सहायता
Vids को बेहतर बनाने में मदद करें पर जाएं.
- किसी कानूनी समस्या की शिकायत करने के लिए, अनुरोध करें.